सोनारडीह हाल्ट के पास ट्रैक किनारे बना गोफ, जांच में जुटा रेलवे

धनबाद-चंद्रपुरा रेलखंड पर सोनारडीह हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक से चार मीटर दूर गोफ बनने से हड़कंप मच गया। रेलवे ने भराई कर ट्रैक की तकनीकी जांच की।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: धनबाद-चंद्रपुरा रेलखंड पर सोनारडीह हाल्ट के समीप रेलवे ट्रैक से करीब चार मीटर की दूरी पर मंगलवार सुबह अचानक गोफ (भूमि धंसान) बनने से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पीडब्ल्यूआई शैलेंद्र कुमार, आईडब्ल्यू गौरीशंकर शर्मा समेत रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

रेलवे ने जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से करीब तीन घंटे के भीतर गोफ की भराई कराई। इसके साथ ही ट्रैक की तकनीकी जांच भी की गई ताकि रेल परिचालन पर किसी तरह का खतरा न रहे।

सहायक अभियंता अजित कुमार सिंह ने बताया कि यह क्षेत्र पहले से भूमिगत आग से प्रभावित रहा है। हालांकि फिलहाल रेलवे ट्रैक पूरी तरह सुरक्षित है और धनबाद-चंद्रपुरा रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य रूप से जारी है। गोफ बनने के वास्तविक कारणों की जांच कराई जाएगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।