कोडरमा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर झारखंड के कोडरमा में अनोखी मोजेक आर्ट तैयार की जा रही है। आरपीवाई ग्लोबल स्कूल, चाराडीह में करीब 6,000 वर्ग फीट क्षेत्र में 1.5 लाख दीयों की मदद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशाल पोर्ट्रेट बनाया जा रहा है। इस अनोखी कलाकृति को गिरिडीह के आर्टिस्ट सुमित गुंजन तैयार कर रहे हैं। बड़ी संख्या में दीयों को खास पैटर्न में सजाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को आकार दिया जा रहा है। आयोजन को लेकर स्कूल परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं।
शाम 5 बजे होगा विशेष कार्यक्रम
इस अवसर पर गुरुवार शाम 5 बजे विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मोजेक आर्ट को प्रदर्शित किया जाएगा। बड़ी संख्या में दीयों से तैयार किए जा रहे इस विशाल पोर्ट्रेट को देखने के लिए लोगों में भी उत्सुकता है।
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की पहल पर आयोजन
इस कार्यक्रम का आयोजन कोडरमा सांसद और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की पहल पर किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के लिए आरपीवाई ग्लोबल स्कूल, चाराडीह में विशाल स्तर पर मोजेक आर्ट तैयार की जा रही है। करीब 1.5 लाख दीयों से तैयार होने वाली यह कलाकृति अपने आकार और प्रस्तुति के लिहाज से आयोजन का प्रमुख आकर्षण होगी।

