वाइब को सेंसर से मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, नहीं हटाए गए रोमांटिक और हिंसक सीन, सिर्फ इस शब्द पर चली कैंची

Manu Shrivastava
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अभिनेता-निर्देशक कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से हरी झंडी मिल गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने फिल्म को 11 सितंबर 2026 को पास किया. फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट दिया गया है, यानी इसे केवल वयस्क दर्शक ही सिनेमाघरों में देख सकेंगे.

रोमांटिक और हिंसक सीन पर नहीं चला सेंसर

खास बात यह है कि ‘वाइब’ में किसी भी विजुअल सीन पर कट नहीं लगाया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म में मौजूद रोमांटिक और हिंसक दृश्यों को CBFC की एग्जामिनिंग कमेटी ने बिना बदलाव के पास कर दिया. इससे साफ है कि मेकर्स को फिल्म के विजुअल कंटेंट में किसी बड़े बदलाव की जरूरत नहीं पड़ी.

सिर्फ इस आपत्तिजनक शब्द को किया गया म्यूट

CBFC ने फिल्म में केवल एक शब्द को लेकर बदलाव करने को कहा. रिपोर्ट के मुताबिक, एक आपत्तिजनक गाली को म्यूट करने का निर्देश दिया गया. मेकर्स ने बोर्ड के निर्देश के अनुसार इस बदलाव को फिल्म में शामिल कर दिया, जिसके बाद फिल्म को सर्टिफिकेट मिल गया.

शुरुआत में दिखेगा एंटी-ड्रग डिस्क्लेमर

इसके अलावा CBFC ने फिल्म की शुरुआत में एंटी-ड्रग डिस्क्लेमर जोड़ने को कहा है. यानी फिल्म शुरू होने से पहले दर्शकों को नशे से जुड़े कंटेंट को लेकर चेतावनी दी जाएगी. बोर्ड के निर्देशों का पालन करने के बाद फिल्म को अंतिम मंजूरी मिली.

2 घंटे 25 मिनट 55 सेकेंड लंबी है Vibe

सेंसर सर्टिफिकेट में फिल्म की लंबाई 145.55 मिनट दर्ज की गई है. यानी ‘वाइब’ की कुल रनटाइम 2 घंटे, 25 मिनट और 55 सेकेंड है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से उत्सुकता है और अब ‘A’ सर्टिफिकेट मिलने के बाद इसकी रिलीज को लेकर चर्चा और बढ़ गई है.

 

Share This Article