शादीशुदा पुरुषों को डेट करने वाली महिलाओं पर तनिशा मुखर्जी का बयान, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Manu Shrivastava
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अभिनेत्री तनिशा मुखर्जी अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने X पर शादीशुदा पुरुषों के साथ रिश्ते में रहने वाली महिलाओं को लेकर अपनी राय रखी, जिसके बाद इंटरनेट पर इस मुद्दे को लेकर बहस शुरू हो गई.

 ‘ये फेमिनिस्ट नहीं हैं’

तनिशा ने अपने पोस्ट में कहा कि शादीशुदा पुरुष के साथ अफेयर रखने वाली महिलाएं ‘फेमिनिस्ट’ नहीं हैं. उन्होंने तर्क दिया कि किसी दूसरे व्यक्ति के पति के साथ रिश्ते में शामिल होना उसकी पत्नी के प्रति अनादर है. उनके इस बयान ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा.

 शादीशुदा पुरुष को भी बताया जिम्मेदार

तनिशा ने केवल महिलाओं को ही जिम्मेदार नहीं ठहराया. उन्होंने शादीशुदा पुरुष की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अग कोई पुरुष अपनी पत्नी के प्रति प्रतिबद्धता के बावजूद किसी अन्य महिला के साथ रिश्ते में जाता है, तो यह उसके चरित्र से जुड़ा सवाल है.

 ‘दूसरी महिला’ को लेकर कड़ा बयान

हालांकि, तनिशा ने उन महिलाओं के लिए काफी कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया, जो शादीशुदा पुरुषों को डेट करती हैं. उन्होंन ऐसी महिलाओं को ‘evil’ बताते हुए कहा कि उन्हें बच्चों के लिए रोल मॉडल नहीं होना चाहिए. इसी हिस्से को लेकर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा प्रतिक्रिया देखने को मिली.

 सोशल मीडिया पर बंटे यूजर्स

तनिशा के बयान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स की राय अलग-अलग नजर आई. कुछ लोगों ने कहा कि अफेयर में शामिल दोनों लोगों को अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए. वहीं कुछ यूजर्स का तर्क था कि शादी का वादा करने वाले व्यक्ति की जिम्मेदारी ज्यादा महत्वपूर्ण है.

 ‘दूसरी महिला’ पर जिम्मेदारी डालने पर सवाल

कुछ नेटिजन्स ने यह भी सवाल उठाया कि ऐसे मामलों में ‘दूसरी महिला’ को ज्यादा जिम्मेदार ठहराना उचित है या नहीं. दूसरी ओर, तनिशा के समर्थकों ने शादी और रिश्तों की सीमाओं का सम्मान करने वाली उनकी बात का समर्थन किया. इस तरह अभिनेत्री की टिप्पणी ने रिश्तों में जिम्मेदारी और सीमाओं को लेकर नई ऑनलाइन बहस छेड़ दी है.

Share This Article