‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान की शुरुआत: नगर आयुक्त ने दिलाई शपथ

रांची नगर निगम ने 17 सितंबर से 'स्वच्छता ही सेवा-2026' अभियान का भव्य शुभारंभ किया। इस विशेष स्वच्छता अभियान का उद्देश्य नागरिकों को जागरूक करना और सामूहिक जिम्मेदारी निभाना है।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत रांची नगर निगम द्वारा 17 सितंबर को बकरी बाजार स्टोर परिसर में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए इसे सिर्फ एक अभियान न मानकर दैनिक जीवन की आदत और सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने का आह्वान किया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि एक स्वच्छ और सुंदर शहर का निर्माण केवल प्रशासनिक प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है।

यह विशेष अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा, जिसकी इस वर्ष की थीम स्वच्छता में सहभाग; स्वच्छ भारत, विकसित भारत रखी गई है।

इस दौरान नगर निगम द्वारा रांची के विभिन्न इलाकों में विशेष सफाई अभियान, जन-जागरूकता कार्यक्रम और जनभागीदारी पर आधारित कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और उन्हें अपनी नागरिक जिम्मेदारियों से जोड़ना है।

नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे कूड़ा हमेशा निर्धारित स्थान पर ही डालें, गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखें और सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाएं।

नागरिकों से यह भी कहा गया है कि वे स्वयं स्वच्छता अपनाने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी, स्वच्छता शाखा के कर्मी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।