रांची: दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए संतरागाछी अहमदाबाद संतरागाछी (02834/02833) स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन खड़गपुर, टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला और झारसुगुड़ा स्टेशनों पर रुकेगी।
ट्रेन की समय-सारणी
02834 संतरागाछी अहमदाबाद स्पेशल: संतरागाछी से रविवार (20 सितंबर 2026) की रात 00:15 बजे रवाना होगी और सोमवार (21 सितंबर 2026) दोपहर 13:50 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
02833 अहमदाबाद संतरागाछी स्पेशल: वापसी में अहमदाबाद से मंगलवार (22 सितंबर 2026) दोपहर 14:25 बजे रवाना होकर गुरुवार (24 सितंबर 2026) तड़के 03:30 बजे संतरागाछी पहुंचेगी।

