RSS कार्यालय पर बम हमले के मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 4 राज्यों के 5 ठिकानों पर छापेमारी

रांची RSS कार्यालय पर बम हमले के मामले में ED ने कार्रवाई की है। दिल्ली टीम ने लोहरदगा समेत दिल्ली, बिहार और कर्नाटक के पांच ठिकानों पर छापेमारी की है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची स्थित RSS कार्यालय में बम से हमला करने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की दिल्ली टीम झारखंड के लोहरदगा समेत दिल्ली, बिहार और कर्नाटक के कुल पांच ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। ईडी दिल्ली ने यह कार्रवाई राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ओर से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर ECIR दर्ज करने के बाद शुरू की है। उल्लेखनीय है कि NIA की जांच के दौरान RSS कार्यालय पर बम हमले के मामले में शामिल अभियुक्तों के बीच बड़े पैमाने पर पैसों के लेन-देन के सबूत मिले थे। इन्हीं वित्तीय लेन-देन से जुड़े तथ्यों के सामने आने के बाद ईडी ने भी इस मामले की जांच शुरू की है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।