कोलकाता: प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के सेंट्रल कमेटी सदस्य असीम मंडल उर्फ आकाश ने पश्चिम बंगाल में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने भी असीम मंडल के बंगाल में सरेंडर करने की पुष्टि की है। असीम मंडल पर झारखंड और ओडिशा सरकार की ओर से कुल 2.20 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। इसमें झारखंड सरकार की तरफ से 1 करोड़ रुपये और ओडिशा सरकार की ओर से 1.20 करोड़ रुपये का इनाम शामिल था। असीम मंडल पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर का रहने वाला है। वह लंबे समय से झारखंड-बंगाल सीमा क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों से जुड़ा रहा है। हाल के दिनों में उसके दस्ते के कई सदस्यों के आत्मसमर्पण करने के बाद असीम मंडल पर भी सरेंडर का दबाव बढ़ गया था। इसके बाद उसने पश्चिम बंगाल में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
BIG NEWS: 2.20 करोड़ का इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ आकाश ने किया सरेंडर, झारखंड-बंगाल सीमा पर रहा था सक्रिय
2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ आकाश ने पश्चिम बंगाल में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। वह झारखंड-बंगाल सीमा क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय था और सेंट्रल कमेटी सदस्य था।

विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।
