काठमांडू: नेपाल में जोमसोम-मुक्तिनाथ मार्ग पर एक मिनीबस के बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 12 भारतीय नागरिक घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, मस्टांग जिले के प्रसिद्ध मुक्तिनाथ मंदिर से अपर मस्टांग की ओर जाते समय कागबेनी की तरफ बढ़ रही मिनीबस पलट गई।
पुलिस ने बताया कि दिल्ली निवासी 68 वर्षीय वेदपाल शर्मा और 11 अन्य लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। घायलों में ज्यादातर बुजुर्ग हैं।
पुलिस ने बताया कि मिनीबस में कुल 25 यात्री सवार थे, जिनमें से 13 को कोई चोट नहीं आई है।
घायल यात्रियों का मस्टांग जिले के जोमसोम स्थित प्रांतीय अस्पताल में उपचार जारी है।
पुलिस ने नेपाली बस चालक को हिरासत में ले लिया है और घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

