
रांची: श्रावणी मेला के अवसर पर ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल मंत्रालय द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि यात्रियों और कांवरियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल से होकर ट्रेन संख्या 08895/08896 नेताजी सुभाष चंद्र बोस मधुपुर साप्ताहिक श्रावणी फेस्टिवल स्पेशल वाया रांची का परिचालन किया जाएगा।
ट्रेन संख्या 08895 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मधुपुर साप्ताहिक श्रावणी फेस्टिवल स्पेशल वाया रांची यात्रा प्रारम्भ 01.08.2026 से 29.08.2026 तक प्रत्येक शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी प्रस्थान 04:30 बजे, गोंदिया आगमन 06:28 बजे प्रस्थान 06:30 बजे, दुर्ग आगमन 08:35 बजे प्रस्थान 08:37 बजे, रायपुर आगमन 09:30 बजे प्रस्थान 09:35 बजे, बिलासपुर आगमन 11:40 बजे प्रस्थान 11:50 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 16:15 बजे प्रस्थान 16:17 बजे, राउरकेला आगमन 18:22 बजे प्रस्थान 18:30 बजे, ओड़गा आगमन 19:10 बजे प्रस्थान 19:12 बजे, बानो आगमन 19:38 बजे प्रस्थान 19:40 बजे, पोकला आगमन 20:05 बजे प्रस्थान 20:07 बजे, हटिया आगमन 20:45 बजे प्रस्थान 20:50 बजे, रांची आगमन 21:10 बजे प्रस्थान 21:20 बजे, मुरी आगमन 22:45 बजे प्रस्थान 22:47 बजे, झालिदा आगमन 23:03 बजे प्रस्थान 23:05 बजे, कोटशिला आगमन 23:28 बजे प्रस्थान 23:30 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 00:05 बजे प्रस्थान 00:10 बजे, धनबाद आगमन 02:15 बजे प्रस्थान 02:20 बजे, चित्तरंजन आगमन 04:14 बजे प्रस्थान 04:16 बजे एवं मधुपुर आगमन 06:00 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 08896 मधुपुर नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी साप्ताहिक श्रावणी फेस्टिवल स्पेशल वाया रांची यात्रा प्रारम्भ दिनांक 02.08.2026 से 30.08.2026 तक प्रत्येक रविवार को मधुपुर से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का मधुपुर प्रस्थान 09:00 बजे, चित्तरंजन आगमन 09:38 बजे प्रस्थान 09:40 बजे, धनबाद आगमन 12:10 बजे प्रस्थान 12:15 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 14:35 बजे प्रस्थान 14:40 बजे, कोटशिला आगमन 15:18 बजे प्रस्थान 15:20 बजे, झालिदा आगमन 15:33 बजे प्रस्थान 15:35 बजे, मुरी आगमन 16:00 बजे प्रस्थान 16:02 बजे, रांची आगमन 17:40 बजे प्रस्थान 17:50 बजे, हटिया आगमन 18:05 बजे प्रस्थान 18:10 बजे, पोकला आगमन 19:00 बजे प्रस्थान 19:02 बजे, बानो आगमन 19:28 बजे प्रस्थान 19:30 बजे, ओड़गा आगमन 20:05 बजे प्रस्थान 20:07 बजे, राउरकेला आगमन 21:25 बजे प्रस्थान 21:33 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 23:38 बजे प्रस्थान 23:40 बजे, बिलासपुर आगमन 03:20 बजे प्रस्थान 03:30 बजे, रायपुर आगमन 05:20 बजे प्रस्थान 05:25 बजे, दुर्ग आगमन 06:20 बजे प्रस्थान 06:22 बजे, गोंदिया आगमन 08:25 बजे प्रस्थान 08:27 बजे एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी आगमन 11:50 बजे होगा।

