कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन ने व्यापक जनता की सहानुभूति पैदा की है : मायावती

मायावती ने नीट पेपर लीक विरोधी आंदोलन को समर्थन दिया, लेकिन राजनीतिक टकराव से शिक्षा सुधार की जरूरत नजरअंदाज न करने की चेतावनी दी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के प्रश्नपत्र लीक के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के आंदोलन को आम जनता की व्यापक सहानुभूति मिल रही है। हालांकि, उन्होंने आगाह किया कि सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तेज होते राजनीतिक टकराव शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मूल आवश्यकता को पीछे धकेल सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘देश में नीट-यूजी सहित विभिन्न परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक और उसके बाद परीक्षार्थियों द्वारा की जा रही आत्महत्याओं से उपजा छात्र-युवा का कॉजपा का आंदोलन नयी दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण ढंग से जारी है और उसे लोगों की व्यापक सहानुभूति प्राप्त है।’’

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।