बिशप स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

रांची के बिशप स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जबकि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा और शिक्षा के महत्व का संदेश दिया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: बिशप स्कूल ओल्ड एचबी रोड में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाध्यापक मिस्टर आई. ए. जैकब ने की। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बिशप बीबी बासके अध्यक्ष उपस्थित थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में एस. डेविड और जोलजश कुजूर ने शिरकत की। समारोह के दौरान शैक्षणिक सत्र 2025-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नर्सरी से लेकर दसवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। अतिथियों द्वारा मेधावी छात्रों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने कई रंगारंग और मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बिशप बी. बी. बासके ने कहा कि देश के सर्वांगीण विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण और अच्छी शिक्षा का होना अत्यंत आवश्यक है। बिशप स्कूल इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है। विद्यार्थियों को सम्मानित करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी प्रतिभा निखरती है। मौके पर बिशप वेस्टकोट बॉयज स्कूल नामकुम के प्रधानाध्यापक मिस्टर जे. जे. एडविन, बिशप वेस्टकोट गर्ल्स स्कूल डोरंडा की प्रधानाध्यापिका मिसेज जे. एडविन, शमूल भुइयां सहित विद्यालय के सभी शिक्षकगण व कर्मचारी उपस्थित थे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।