आसमानी बिजली गिरने से महुआडांड़ के फुलवार बगीचा और आदर्श नगर का ट्रांसफार्मर जला,सैकड़ो लोग अंधेरे में, GM पलामू से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग

महुआडांड़ में आकाशीय बिजली गिरने से फुलवार बगीचा और आदर्श नगर के ट्रांसफार्मर जल गए। सैकड़ों उपभोक्ता अंधेरे में हैं और जल्द बिजली बहाल करने की मांग कर रहे हैं।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Mahuadand News : महुआडांड़ प्रखंड में शनिवार को रामपुर आदर्श नगर, और फुलवार बगीचा का ट्रांसफार्मर आसमानी बिजली गिरने के कारण पूरी तरह जलकर खराब हो गया। इस हादसे से फुलवार बगीचा और आदर्श नगर के सैकड़ो उपभोक्ता अंधेरे में डूब गए हैं। घरों में पानी की मोटरें बंद हैं, बच्चों की पढ़ाई ठप है और बीमार-बुजुर्गों को भारी परेशानी हो रही है।

GM और SDO से तुरंत मदद की गुहार

ग्रामीणों और उपभोक्ताओं ने GM JBVNL मेदिनीनगर और SDO विद्युत विभाग बरवाडीह से अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराकर बिजली बहाल की जाए। जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर मुहैया कराया जाए ताकि हमारा जनजीवन सामान्य हो सके।

विभाग से अपेक्षा

स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि बिजली विभाग इस समस्या को प्राथमिकता में लेकर 2 से 3 दिनों के अंदर नया ट्रांसफार्मर लगाकर फुलवार बगीचा और आदर्श नगर में बिजली आपूर्ति शुरू करेगा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।