कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 चोरी के मोबाइल के साथ तीन नाबालिग पकड़े गए

रांची में कोतवाली पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले कथित गिरोह का खुलासा किया है। तीन नाबालिगों को डिटेन कर उनके कब्जे से चोरी के आठ मोबाइल बरामद किए गए।

Razi Ahmad
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी में बढ़ रही मोबाइल चोरी की घटनाओं के बीच कोतवाली थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोबाइल चोरी करने वाले कथित ‘तीनपहाड़ गैंग’ का खुलासा किया है। इस मामले में तीन नाबालिगों को डिटेन किया गया है। उनके पास से चोरी के आठ मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, तीनों नाबालिगों को नागाबाबा खटल के पास से हिरासत में लिया गया। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि सभी साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोप है कि ये भीड़भाड़ वाले बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और व्यस्त इलाकों में लोगों का ध्यान भटकाकर मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी किए गए मोबाइल किन लोगों को बेचे जाते थे और इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्य कौन हैं। बरामद मोबाइल फोन के आधार पर उनके असली मालिकों की पहचान भी की जा रही है।

कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और गिरोह के पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।