माकपा, पीएमके ने दीक्षांत समारोह की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ से कराने के राजभवन के निर्देश का किया विरोध

मनोनमनियम सुंदरनार विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में ‘वंदे मातरम्’ को पहले और ‘तमिल थाई वाझथु’ को तीसरे स्थान पर रखने के प्रस्ताव पर तमिलनाडु में राजनीतिक विवाद तेज।

3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चेन्नई: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) ने मनोनमनियम सुंदरनार विश्वविद्यालय के आगामी 33वें दीक्षांत समारोह की शुरुआत राज्य गीत ‘तमिल थाई वाझथु’ के बजाय राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से करने के राजभवन के प्रस्तावित निर्देश की निंदा की है।

दोनों दलों ने कहा कि यह कदम राज्य की स्वायत्तता और संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है।
माकपा के प्रदेश सचिव पी. षणमुगम और पीएमके प्रमुख अंबुमणि रामदास ने शनिवार देर रात जारी अलग-अलग बयानों में इस कदम को ‘‘राज्य गीत और उसके रचनाकार का अपमान’’ बताया। उन्होंने मांग की कि तमिलनाडु सरकार तत्काल हस्तक्षेप कर यह सुनिश्चित करे कि 28 जुलाई को होने वाले दीक्षांत समारोह में ‘तमिल थाई वाझथु’ को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
विश्वविद्यालय के कुलपति एन. चंद्रशेखर ने दावा किया कि राजभवन द्वारा जारी स्पष्ट और कड़े निर्देशों के अनुसार समारोह में सबसे पहले ‘वंदे मातरम्’, उसके बाद राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ प्रस्तुत किया जाएगा, जबकि राज्य गीत ‘तमिल थाई वाझथु’ तीसरे स्थान पर गाया जाएगा। इस घोषणा पर तमिलनाडु में विभिन्न राजनीतिक दलों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। नेताओं ने राज्य के अधिकारों में हस्तक्षेप करने और तमिल भाषा के गौरव का अनादर करने के लिए राजभवन की आलोचना की।

रामदास ने कहा कि मनोनमनियम सुंदरम पिल्लै ने राज्य के मूल गीत ‘नीरारुम कडलुडुथा’ की रचना की थी। ऐसे में उनके नाम पर स्थापित विश्वविद्यालय में राज्य गीत को कम महत्व देना पूरी तरह अस्वीकार्य है।
षणमुगम ने भी यही बात दोहराते हुए कहा कि सुंदरनार के नाम पर स्थापित राज्य विश्वविद्यालय में ‘तमिल थाई वाझथु’ को तीसरी प्राथमिकता देना उनकी ऐतिहासिक विरासत का प्रत्यक्ष अपमान है। रामदास अंबुमणि ने कहा कि हालांकि फरवरी में केंद्र सरकार के एक परिपत्र में ‘वंदे मातरम्’ को पहले स्थान पर रखने का उल्लेख था, लेकिन केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नौ जुलाई को जारी एक स्पष्टीकरण में स्पष्ट कहा था कि पहले राज्य गीत, उसके बाद राष्ट्रगीत और अंत में राष्ट्रगान प्रस्तुत किया जाना चाहिए।

दोनों दलों ने राज्य सरकार से मूकदर्शक बने रहने के बजाय हस्तक्षेप करने का आग्रह किया।
उन्होंने मांग की कि तमिलनाडु सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन राजभवन के रुख का दृढ़ता से विरोध करें और यह सुनिश्चित करें कि 28 जुलाई के दीक्षांत समारोह में सबसे पहले ‘तमिल थाई वाझथु’ ही गाया जाए।

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.