
Commonwealth Games 2026 : स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के नाम एक और पदक जुड़ गया है। पुरुषों की 60 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ी ऋषिकंत सिंह चनंबम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
ऋषिकंत ने मुकाबले में कुल 264 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया। स्नैच स्पर्धा में उन्होंने अपने तीनों प्रयास सफलतापूर्वक पूरे किए और क्रमशः 116 किग्रा, 119 किग्रा और 121 किग्रा वजन उठाया।
इसके बाद क्लीन एंड जर्क में उन्होंने पहले प्रयास में 143 किलोग्राम वजन उठाकर पदक लगभग पक्का कर लिया। हालांकि, दूसरे और तीसरे प्रयास में 148 किग्रा और 151 किग्रा वजन उठाने की कोशिश सफल नहीं हो सकी।
इसके बावजूद उनके कुल 264 किलोग्राम वजन के प्रदर्शन ने उन्हें रजत पदक दिलाया। इस उपलब्धि के साथ भारत के पदकों की संख्या में एक और इजाफा हो गया है और भारतीय दल का अभियान लगातार मजबूत होता जा रहा है।
ऋषिकंत सिंह के इस प्रदर्शन पर खेल प्रेमियों और देशभर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। यह सफलता भारत के वेटलिफ्टिंग दल के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

