आम आदमी पार्टी के एमएलए दिनेश चढ्ढा ने खोला कोचिंग सेंटर, आईएएस की करायेंगे तैयारी

AAP विधायक दिनेश चड्ढा ने यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए मुफ्त IAS कोचिंग अकादमी शुरू की। नामी शिक्षकों से पढ़ाई और सामाजिक सहयोग से चलेगी पहल।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के रूपनगर से एमएलए दिनेश चढ्ढा ने अरविंद केजरीवाल की शिक्षा क्रांति को आगे बढ़ाते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने अपनी विधानसभा के उन होनहार बच्चों के लिए, जो यूपीएससी में जाने का सपना देख रहे हैं, एक आईएएस कोचिंग एकेडमी बनाई है। इसमें हर बच्चे को देश के नामी संस्थानों के शिक्षकों की ओर से फ्री कोचिंग दी जाएगी।इस कोचिंग अकादमी को चलाने का पूरा खर्च शहर के डॉक्टर, प्रोफेसर और बिजनेसमैन मिलकर उठाएंगे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।