चांडिल में दर्दनाक हादसा: जायदा पुल के पास नदी में डूबे ट्रेलर चालक का शव बरामद

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सरायकेला-खरसावां: चांडिल थाना क्षेत्र के जायदा पुल के पास नदी में डूबे ट्रेलर चालक का शव सोमवार सुबह एनडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। मृतक की पहचान दिल्ली निवासी शाहरुख खान (35) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शाहरुख अपने साथियों के साथ दिल्ली से जमशेदपुर आ रहा था। जायदा पुल के पास होटल के सामने ट्रेलर खड़ा करने के बाद सभी नदी में नहाने उतरे। इसी दौरान शाहरुख गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में बह गया।

घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस और स्थानीय लोगों ने तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद रांची से पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे सर्च ऑपरेशन शुरू किया और लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर, जायदा मंदिर के पास नदी से बरामद किया।
लगातार बारिश के कारण चांडिल डैम के फाटक खुले होने से नदी का जलस्तर और बहाव काफी तेज था, जिससे रेस्क्यू अभियान भी चुनौतीपूर्ण रहा। शव बरामद होने की सूचना पर मृतक के दो रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। वहीं, दिल्ली में रह रहे परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। हादसे से परिवार में मातम है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।