बेहतर माहौल और अनुशासन ही एक छात्र को बेहतर और सफल बनाता है : सुदेश महतो

रामगढ़ में गोकुल पब्लिक स्कूल के नए छात्रावास और डे-बोर्डिंग सुविधा का उद्घाटन करते हुए सुदेश महतो ने बेहतर माहौल, अनुशासन और परिवार की भूमिका को शिक्षा की नींव बताया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़ : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा है कि बेहतर माहौल और अनुशासन ही एक छात्र को बेहतर और सफल बनाता है। उन्होंने कहा कि परिवार ही किसी बच्चे की पहली पाठशाला होती है और मां बाप उसके शिक्षक। वे सोमवार को रामगढ़ के गोला प्रखंड में गोकुल पब्लिक स्कूल के नये छात्रावास एवं डे-बोर्डिंग सुविधा के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे। सुदेश महतो ने विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि यह संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए आने वाली पीढ़ियों के सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम बनेगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।