

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव से मिले एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़
नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव से सोमवार को उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने मुलाकात की। इस दौरान देशभर में छात्रों और युवाओं के आंदोलनों, शिक्षा से जुड़े ज्वलंत मुद्दों तथा युवाओं की आवाज़ को लोकतांत्रिक तरीके से मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा हुई।





साथ ही, एनएसयूआई के छात्र नेता और पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष शांतनु को पुलिस की ओर से कथित रूप से जबरन गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की घटना पर भी गंभीर विचार-विमर्श हुआ। इस मौके पर पप्पू यादव ने कहा कि लोकतंत्र में छात्रों की आवाज़ को दबाने के बजाय उनके सवालों का सम्मानपूर्वक समाधान होना चाहिए। हम छात्रों और युवाओं के अधिकारों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे।
