साजन ने पुरुष 200 मीटर बटरफ्लाई फाइनल के लिए क्वालीफाई किया

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

ग्लास्गो: दो बार के ओलंपियन भारतीय तैराक साजन प्रकाश ने सोमवार को यहां सभी हीट (शुरुआती दौर) में कुल छठे स्थान पर रहते हुए राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई। साजन हीट नंबर दो में एक मिनट 58.59 सेकेंड के समय के साथ स्कॉटलैंड के डंकन स्कॉट से पीछे रहे जिन्होंने एक मिनट 58.29 सेकेंड के समय के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।

आठ तैराकों का फाइनल आज रात ही होगा। ऑस्ट्रेलिया के हैरिसन टर्नर क्वालीफिकेशन में एक मिनट 56.47 सेकेंड के साथ शीर्ष पर रहे। उनके बाद न्यूजीलैंड के लुईस क्लेयरबर्ट (एक मिनट 57.35 सेकेंड) और इंग्लैंड के एडवर्ड मिल्ड्रेड (एक मिनट 57.99 सेकेंड) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। साजन कनाडा के बेंजामिन लोवेन (एक मिनट 58.87 सेकेंड) और ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू टेम्पल (एक मिनट 59.06 सेकेंड) से आगे रहे। इस 32 वर्षीय भारतीय तैराक ने इसी साल सिंगापुर राष्ट्रीय आयु वर्ग तैराकी चैंपियनशिप में एक मिनट 57.09 सेकेंड का अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।