मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली मॉडल रिया अहीर ने ऑनलाइन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: मुंबई में पिछले सप्ताह छात्रों के प्रदर्शन के दौरान एक पुलिस वाहन का रास्ता रोकने के कारण चर्चा में आई मॉडल रिया अहीर ने सोशल मीडिया पर खुद को निशाना बनाए जाने और ऑनलाइन उत्पीड़न किए जाने के आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

दादर के शिवाजी पार्क में 22 जुलाई को बारिश के बीच हुए प्रदर्शन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर प्रसारित हुई थी, जिसमें रिया अहीर हिरासत में लिए गए युवा प्रदर्शनकारियों को ले जा रही पुलिस वैन के आगे खड़ी नजर आ रही थीं। धूसर रंग की हुडी पहने अहीर की पुलिस वाहन के आगे डटकर खड़े रहने की यह तस्वीर मुंबई में हुए विरोध-प्रदर्शन की सबसे चर्चित तस्वीरों में से एक बन गई।

साइबर पुलिस को दी गई शिकायत में, अहीर ने दावा किया कि पुलिस वैन को रोकते हुए उनकी तस्वीर वायरल होने के बाद, उन्हें सोशल मीडिया पर ‘डीप-फेक’ वीडियो और अभद्र भाषा के जरिये निशाना बनाया जा रहा है।
अहीर ने आरोप लगाया कि इसमें मानहानि, छेड़छाड़ की गई तस्वीरें, महिला-द्वेषी गालियां, आपराधिक धमकी और लक्षित उत्पीड़न से जुड़ा एक सुनियोजित ऑनलाइन नफरती अभियान शामिल है।

उन्होंने पुलिस के समक्ष कुछ डिजिटल साक्ष्य, सोशल मीडिया खातों की जानकारी और उनके स्क्रीनशॉट सौंपे हैं। उन्होंने कहा कि विरोध-प्रदर्शन की फोटो सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया खातों से लगातार उनके खिलाफ अभद्र और मानहानिकारक बातें फैलाई जा रही हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।