
पटना : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर भगवान श्री सत्यनारायण की पूजा-अर्चना एवं पावन कथा का श्रवण किया। इस अवसर पर उन्होंने समस्त बिहारवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा का यह पावन पर्व हमें ज्ञान, सेवा, विनम्रता और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। श्री सत्यनारायण भगवान की जय!

