प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश में 18,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटऔरन शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश में 18,000 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा, सेमीकंडक्टर, नवीकरणीय ऊर्जा, हवाई अड्डा और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

News Aroma
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

विशाखापत्तनम: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश में लगभग 18,000 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

इससे पहले, उन्होंने विजयनगरम जिले के भोगपुरम में 5,700 करोड़ रुपये की लागत से बने अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का भी उद्घाटन किया।                                                                                                 प्रधानमंत्री ने विशाखापत्तनम में 460 करोड़ रुपये की लागत वाली एएसआईपी सेमीकंडक्टर परियोजना का शिलान्यास किया। यह परियोजना ‘एएसआईपी टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा दक्षिण कोरिया की एपीएसीटी के सहयोग से विकसित की जा रही है।
पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति के अनुसार, यह ‘इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन’ के तहत स्वीकृत आंध्र प्रदेश की पहली सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकाई है, जिसमें प्रतिवर्ष लगभग 9.6 करोड़ सेमीकंडक्टर चिप का निर्माण होगा। इससे सेमीकंडक्टर विनिर्माण को समर्थन देने वाला एक मजबूत सहायक औद्योगिक तंत्र भी विकसित होगा।
मोदी ने कुरनूल-4 नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र (आरईजेड) के चरण-1 (4.5 गीगावॉट) को राष्ट्रीय ग्रिड से जोड़ने वाली ट्रांसमिशन प्रणाली की भी आधारशिला रखी। इस परियोजना को पावरग्रिड द्वारा विशेष प्रयोजन वाहन (एसपीवी) के माध्यम से लगभग 5,550 करोड़ रुपये के निवेश से लागू किया जा रहा है।
उन्होंने लगभग 3,550 करोड़ रुपये की लागत से विकसित कुरनूल पवन ऊर्जा क्षेत्र और सौर ऊर्जा क्षेत्र (आंध्र प्रदेश) के भाग ‘ए’ और ‘बी’ की ट्रांसमिशन प्रणाली का उद्घाटन भी किया।
इसके अलावा उन्होंने अनंतपुरम (2,500 मेगावाट) और कुरनूल (1,000 मेगावाट) के सौर ऊर्जा क्षेत्रों के लिए 820 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित ट्रांसमिशन परियोजना का भी उद्घाटन किया।
पीआईबी की विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘इन ट्रांसमिशन परियोजनाओं से कुरनूल और अनंतपुरम के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों में उत्पादित बिजली को राष्ट्रीय ग्रिड के माध्यम से देशभर के उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा सकेगा।’’
विज्ञप्ति के अनुसार, इन परियोजनाओं से बड़ी मात्रा में नवीकरणीय ऊर्जा को राष्ट्रीय ग्रिड से जोड़ने, मांग वाले क्षेत्रों में स्वच्छ बिजली की उपलब्धता बढ़ाने तथा जीवाश्म ईंधन आधारित बिजली उत्पादन पर निर्भरता कम कर भारत के ऊर्जा परिवर्तन और कार्बन उत्सर्जन में कमी के प्रयासों को गति मिलेगी।
इसके अलावा प्रधानमंत्री ने 1,880 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।
इन परियोजनाओं में एनएच-365बीजी पर रेचेरला से गुरुवायगुडेम तक चार लेन का नियंत्रित प्रवेश वाला ग्रीनफील्ड राजमार्ग, गुरुवायगुडेम से देवरापल्ले तक चार लेन का नियंत्रित प्रवेश वाला ग्रीनफील्ड राजमार्ग तथा एनएच-67 पर तडीपत्री बाईपास शामिल हैं।
प्रधानमंत्री ने एनएच-565 के पेंचलकोना-येरपेडु खंड पर लिंगसमुद्रम में एक उच्चस्तरीय पुल का भी शिलान्यास किया।
इन परियोजनाओं से विजयवाड़ा और अन्य कई शहरों में यातायात का दबाव कम होगा, सड़क सुरक्षा में सुधार होगा, विशाखापत्तनम और हैदराबाद के बीच यात्रा की दूरी और समय घटेगा तथा क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ावा मिलेगा।

Share This Article