बाबा बैद्यनाथधाम आनेवाले श्रद्धालुओं के लिए 4 अगस्त से हेलीकाप्टर परिदर्शन सेवा शुरु करेगी झारखंड सरकार

झारखंड सरकार 4 अगस्त से बाबा बैद्यनाथधाम, बासुकीनाथ और त्रिकूट पर्वत के लिए हेलीकॉप्टर परिदर्शन सेवा शुरू करेगी। श्रद्धालु अब आकाशीय दर्शन का भी आनंद ले सकेंगे।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथधाम में बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक के लिए सावन महीने में हर साल देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। इन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए झारखंड सरकार 4 अगस्त से हेलीकाप्टर परिदर्शन सेवा शुरू करने जा रही है। इसके साथ ही बासुकीनाथ और त्रिकूट पर्वत का भी आकाशीय परि दर्शन संभव होगा।

झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट की ओर से इन सुविधाओं के लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है। देवघर स्थित बाबा धाम मंदिर का 7 से 10 मिनट परिदर्शन के लिए 2850 रुपये चुकाने होगे।

इसी तरह से बासुकीनाथ आकाशीय परिदर्शन 7 से 10 मिनट के लिए 2850, देवघर से त्रिकूट परिदर्शन के लिए 3750 रुपये और देवघर से बासुकीनाथ एकतरफा 15 मिनट उड़ान के लिए 4500 रुपये किराया निर्धारित किया गया है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।