
Odisha Flood : ओडिशा के हीराकुंड बांध के 22 फाटकों के जरिए महानदी में लगातार पानी छोड़े जाने के कारण नदी के निचले प्रवाह क्षेत्र में आने वाले राज्य के 10 जिलों को ‘हाई अलर्ट’ पर रखा गया है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शनिवार को कहा कि राज्य में बाढ़ से करीब आठ लाख लोग प्रभावित हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरी ओडिशा में बाढ़ की स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं, लेकिन हीराकुंड बांध से पानी छोड़े जाने को देखते हुए प्रशासन का ध्यान महानदी डेल्टा क्षेत्र के अत्यधिक संवेदनशील जिलों कटक, पुरी, खुर्दा, जगतसिंहपुर और केंद्रपाड़ा पर केंद्रित है।

