द्वारका एक्सप्रेसवे पर कार की चपेट में आने से दो श्रमिकों की मौत, डीयू का छात्र चला रहा था वाहन

गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार ने श्रीराम चौक के पास काम कर रहे श्रमिकों को टक्कर मार दी। हादसे में दो श्रमिकों की मौत हुई।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुरुग्राम: द्वारका एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार पूर्वाह्न श्रीराम चौक के पास तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर टक्कर लगने से दो श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि कार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब श्रमिक श्रीराम चौक के पास डिवाइडर को सुरक्षित करने के लिए लोहे की ग्रिल लगा रहे थे।

पुलिस के अनुसार, दिल्ली विश्वविद्यालय के 20 वर्षीय छात्र द्वारा कथित रूप से चलाई जा रही कार सीधे क्रैश बैरियर के पास खड़े श्रमिकों से जा टकराई, जिससे दो श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जान बचाने के लिए दो अन्य श्रमिक दूसरी और कूद गए। इसके बाद कार एक दीवार से टकराकर रुक गई, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों, जिनमें कार चालक भी शामिल है, को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

बजघेड़ा थाने के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘दोनों शवों को शवगृह भेज दिया गया है, जबकि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।पुलिस बताया कि मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी बिजेंद्र और पप्पू के रूप में हुयी है। पुलिस ने कार को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।