जामिया में एडमिशन का आखिरी मौका, 8 अगस्त को होगा ऑफलाइन स्पॉट रजिस्ट्रेशन

Manu Shrivastava
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विभिन्न स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG) और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में खाली सीटों को भरने के लिए ऑफलाइन स्पॉट रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है। यह उन छात्रों के लिए सुनहरा अवसर है जो पहले एडमिशन प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सके थे।

इन प्रमुख कोर्सों में मिल सकता है प्रवेश

 

विश्वविद्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार बीए पॉलिटिकल साइंस, बीए (ऑनर्स) सोशल वर्क, बीएससी (ऑनर्स) मैथेमेटिक्स, एमए मास कम्युनिकेशन, एमटेक तथा एडवांस डिप्लोमा इन चाइल्ड गाइडेंस एंड काउंसलिंग सहित कई प्रमुख कोर्सों में खाली सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।

8 अगस्त को होगा स्पॉट रजिस्ट्रेशन

इच्छुक छात्रों को 8 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर (DSW) कार्यालय पहुंचकर ऑफलाइन स्पॉट रजिस्ट्रेशन कराना होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगी।

रजिस्ट्रेशन के दिन ही आएगा रिजल्ट

स्पॉट रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद 8 अगस्त को ही चयन सूची जारी कर दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 10 अगस्त तक सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर अपनी सीट कन्फर्म और लॉक करनी होगी।

Share This Article