
जामताड़ा : विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने मंगलवार को पद्म भूषण से सम्मानित दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने जामताडा़ में आयोजित फ़ुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि यह आयोजन उनके संघर्ष, विचारों और जनसेवा की विरासत को समर्पित है। दिशोम गुरु ने अपना संपूर्ण जीवन जल, जंगल, ज़मीन, आदिवासी-मूलवासी अस्मिता, सामाजिक न्याय तथा पृथक झारखंड राज्य के निर्माण के महान संघर्ष को समर्पित किया। उनका अद्वितीय त्याग, अटूट संघर्ष और जनसेवा का जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी और झामुमो के कई नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

