निशा भगत की आत्महत्या से हेमंत सरकार कटघरे में : सुदेश महतो

निशा भगत की मौत पर आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने शोक जताते हुए निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने प्रशासनिक जवाबदेही और दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने आदिवासी महिला नेत्री निशा कुमारी भगत के फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना को हृदयविदारक बताया है और गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस घटना की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है और कहा है कि इस घटना ने हेमंत सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

श्री महतो ने कहा कि निशा कुमारी भगत को न्याय मिलना चाहिए। उनकी मौत से जुड़े हर सवाल का जवाब मिलना चाहिए। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। यह सिर्फ एक परिवार का दर्द नहीं, बल्कि पूरे झारखंड की अंतरात्मा को झकझोर देने वाला सवाल है।

श्री महतो ने कहा कि जिस तरह से निशा भगत ने लाइव आकर हेमंत सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए, थाना प्रभारी को लाइव फोन किया और फिर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली, वह पूरे राज्य को झकझोर देने वाली घटना है। आखिर एक आदिवासी बेटी को न्याय और अपनी बात रखने के लिए इस हद तक क्यों जाना पड़ा?
श्री महतो ने कहा कि इसे महज एक आत्महत्या की घटना मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उनके द्वारा लगाए गए आरोपों और घटना के पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष, उच्चस्तरीय एवं समयबद्ध जांच होनी चाहिए। यदि प्रशासनिक लापरवाही या किसी की भूमिका सामने आती है, तो दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित हो।

श्री महतो ने कहा कि निशा कुमारी भगत को न्याय मिलना चाहिए। उनकी मौत से जुड़े हर सवाल का जवाब मिलना चाहिए। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। यह सिर्फ एक परिवार का दर्द नहीं, बल्कि पूरे झारखंड की अंतरात्मा को झकझोर देने वाला सवाल है।

Share This Article