कथारा न्यू रेलवे साइडिंग पर बड़ा हादसा टला, कोयला लदे रेक का चक्का पटरी से उतरा

बोकारो के कथारा स्थित सीसीएल की न्यू रेलवे साइडिंग पर कोयला लदे रेलवे रेक का एक चक्का पटरी से उतर गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो : सीसीएल के कथारा क्षेत्र स्थित न्यू रेलवे साइडिंग पर कोयला लदे रेलवे रेक का एक चक्का पटरी से उतर गया। इस घटना के बाद साइडिंग पर कुछ समय के लिए रेलवे परिचालन प्रभावित रहा। हालांकि, राहत की बात यह है कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार, कथारा कोलियरी की न्यू रेलवे साइडिंग से एक रेलवे रेक कोयला लोड कर सीटीपीएस की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक रेक का एक चक्का पटरी से उतर गया। घटना के संबंध में अधिकारी और अन्य लोग कुछ भी बताने से बचते नजर आए।

घटना के बाद बेपटरी हुए रेक को दोबारा पटरी पर लाने के लिए दुर्घटना राहत ट्रेन का इंतजार किया जा रहा था। राहत ट्रेन पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।