जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा दास साहू ने शुक्रवार को साकची के बाराद्वारी स्थित कुम्हारपाड़ा में पहुंचकर कुम्हार भाइयों से मिट्टी के पारंपरिक दीये और दीपावली की सजावट से जुड़ी विभिन्न सामग्रियों की खरीदारी की। इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी से आग्रह है कि इस दीपावली अपने घर-आंगन को मिट्टी के दीयों और स्थानीय उत्पादों से रोशन करें, स्थानीय कारीगरों के बनाए सजावटी सामग्रियों को अपनाएं और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें। आइए, इस दीपावली हम अपने घरों को रोशन करने के साथ-साथ किसी गरीब परिवार के जीवन में भी खुशियों का उजाला लाने का संकल्प लें।



