नयी दिल्ली: फिल्मकार संदीप रेड्डी वांगा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख रणबीर कपूर और यश अभिनीत फिल्म ‘रामायण’ की सराहना की।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म बृहस्पतिवार को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह प्राचीन महाकाव्य पर आधारित दो भागों वाली फिल्म का पहला भाग है। इसमें कपूर ने भगवान राम, साई पल्लवी ने सीता, यश ने रावण और रवि दुबे ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई है।
वांगा ने 2023 की फिल्म ‘एनिमल’ में कपूर के साथ काम किया था, उन्होंने बृहस्पतिवार को फिल्म की सराहना करते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा की।

उन्होंने लिखा, “राम और रावण की भव्यता का अनुभव करना चाहते हैं? कृपया ‘रामायण’ देखने जाएं। रणबीर और यश, दोनों ने अपने किरदारों को पूरी गहराई से निभाया है। दोनों ने पर्दे पर अपनी मौजूदगी को बेहद प्रभावशाली बनाया है। मुझे यह फिल्म बहुत पसंद आई।”
पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, “मैंने कभी किसी निर्माता को इतना समर्पित नहीं देखा।”
फिल्म का पहला भाग हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुआ।



