जमशेदपुर : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह के भाई निर्भय सिंह के आकस्मिक निधन पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शोक जताया है।

अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि निर्भय सिंह का अल्पायु में ही निधन हो गया। अभी उन्हें कई कार्य करने थे, कई जिम्मेदारियां निभानी थी। ईश्वर उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

गौरतलब है कि निधन की सूचना मिलने के बाद श्री राय अभय सिंह के काशीडीह स्थित आवास पर गए और परिजनों को ढाढ़स बंधाया।


