राहुल गांधी ने दिवाली से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को दी चाय पार्टी

दिवाली से पहले राहुल गांधी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के लिए चाय पार्टी आयोजित की। बैठक में वोट चोरी अभियान और आगामी रणनीति पर चर्चा होने की संभावना जताई गई।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिवाली से पहले शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के लिए चाय पार्टी का आयोजन किया, जिसमें संगठन के प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया।

इस बैठक में नेताओं ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ पार्टी के अभियान को आगे बढ़ाने और इसकी रणनीति पर संभवत: चर्चा की।
इस चाय पार्टी में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्यों, विभिन्न राज्यों के प्रभारियों और पार्टी के अग्रिम संगठनों के प्रमुखों को आमंत्रित किया गया।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश, सचिन पायलट, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने इसमें भाग लिया।
राहुल गांधी अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर “वोट चोरी” से जुड़े मुद्दे को लगातार उठा रहे हैं और इसे लेकर केंद्र सरकार तथा निर्वाचन प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।