रांची की 3 लाख 94 हजार महिलाओं को मिली मंईयां सम्मान योजना की राशि

धनतेरस और दीपावली पर झारखंड की महिलाओं को बड़ी सौगात मिली। मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची की 3.94 लाख लाभुकों के खातों में 2500 रुपये भेजे गए।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : धनतेरस एवं दीपावली के पावन अवसर पर झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं को सम्मान और आर्थिक संबल का उपहार दिया है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) के अंतर्गत रांची जिले की 3 लाख 94 हजार 07 लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में अक्टूबर 2026 माह की सम्मान राशि का सफलतापूर्वक भुगतान कर दिया गया है। योजना के तहत प्रत्येक लाभुक के खाते में ₹2,500 की दर से आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से कुल ₹98 करोड़ 50 लाख 17 हजार 500 रुपये की राशि हस्तांतरित की गई है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।