भाजपा के कद्दावर नेता अभय सिंह के भाई निर्भय सिंह का निधन

जमशेदपुर में भाजपा नेता अभय सिंह के भाई निर्भय सिंह का निधन हो गया। टीएमएच में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया, परिवार और समर्थकों में शोक।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : भाजपा के कद्दावर नेता और प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह के भाई निर्भय सिंह का शुक्रवार दोपहर टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में निधन हो गया। सुबह करीब 11 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दिल का दौरा पड़ने की बात कही।

इसके बाद उन्हें कैथ लैब में शिफ्ट किया गया। यहां वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज शुरू किया गया। हालांकि, चिकित्सक उन्हें बचा नहीं सके. दोपहर करीब 2 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। निर्भय सिंह जमशेदपुर के साकची स्थित काशीडीह के रहने वाले थे। भाजपा से जुड़े रहने के साथ-साथ वे कई अन्य सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते थे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।