मनमोहन के समय 71 फीसदी विधेयक समितियों के पास भेजे गए, मोदी सरकार में सिर्फ 16 प्रतिशत: कांग्रेस

कांग्रेस ने दावा किया कि मोदी सरकार में केवल 16 प्रतिशत विधेयक संसदीय समितियों को भेजे गए, जबकि मनमोहन सिंह सरकार के दौरान यह आंकड़ा 71 प्रतिशत था।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि मोदी सरकार में वर्ष 2019 से 2024 के बीच केवल 16 प्रतिशत विधेयकों को संसद की स्थायी समितियों के पास भेजा गया, जबकि मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री रहते हुए वर्ष 2009 से 2014 के दौरान 71 प्रतिशत विधेयकों को इन समितियों के पास भेजा गया था।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में विपक्षी दलों ने भारतीय सांख्यिकी संस्थान विधेयक, 2026 को संबंधित संसदीय स्थायी समिति (वित्त) के पास भेजने की मांग की है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।