महुआडांड़ में भाजपा मंडल पदाधिकारियों की घोषणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल ने जारी की सूची।

महुआडांड़ भाजपा मंडल (पश्चिमी) की नई कार्यकारिणी घोषित, मंडल अध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल ने जिला अध्यक्ष बंशी यादव और प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में पदाधिकारियों की सूची जारी की।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
  • महुआडांड़ (लातेहार)

Mahuadanr News : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महुआडांड़ मण्डल (पश्चिमी), लातेहार के मण्डल अध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल ने पार्टी के नए मण्डल पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की है। मण्डल अध्यक्ष ने बताया कि यह कार्यकारिणी भाजपा लातेहार जिला अध्यक्ष बंशी यादव के निर्देश व सहमति तथा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के मार्गदर्शन में गठित की गई है।

​अमित कुमार जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि संगठन को गति देने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

​घोषित मण्डल पदाधिकारियों की सूची

​मण्डल अध्यक्ष: अमित कुमार जायसवाल

​उपाध्यक्ष: विजय प्रसाद गुप्ता, सिंपल कुमार, रविन्द्र ठाकुर, दिलीप कुमार
​महामंत्री: अनिल कुमार, संजय कुमार
​मंत्री: गणेश सिंह, कांती नगेसिया, उदय यादव, बिमला देवी
​कोषाध्यक्ष: भीमनाथ प्रसाद
​कार्यालय मंत्री: नागेश्वर मुण्डा
​सह कार्यालय मंत्री: रंजीता नगेसिया
​मीडिया प्रभारी: सुरज कुमार
​मीडिया सह-प्रभारी: अंकित कुमार
​आईटी संयोजक: संजय कुमार सिंह

​मण्डल अध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल ने सभी नए मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि सभी सदस्य पार्टी की नीतियों और केंद्र/राज्य सरकार के जनकल्याणकारी विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का काम करेंगे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।