गूगल भारत की सबसे आकर्षक नियोक्ता, टाटा समूह दूसरे और अमेजन तीसरे स्थान परः रिपोर्ट

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल वर्ष 2026 में भारत की सबसे आकर्षक नियोक्ता ब्रांड बनकर उभरी है, जबकि टाटा समूह और अमेजन क्रमशः दूसरे एवं तीसरे स्थान पर हैं। बुधवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
‘रैंडस्टैड एम्प्लॉयर ब्रांड रिसर्च (आरईबीआर) 2026’ रिपोर्ट में दिया गया यह निष्कर्ष 34 बाजारों के 1.75 लाख से अधिक प्रतिभागियों और भारत में करीब 3,500 उत्तरदाताओं से प्राप्त आंकड़ों पर आधारित है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।