मुंबई में दो करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की मेफेड्रोन बरामद, दो लोग गिरफ्तार

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई : मुंबई पुलिस ने दो करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ मेफेड्रोन बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस के मादक पदार्थ निरोधक प्रकोष्ठ की टीम ने मंगलवार देर रात चेंबूर क्षेत्र में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 681 ग्राम मेफेड्रोन बरामद की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। इसे आमतौर पर ‘एमडी’ के नाम से जाना जाता है।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।