

नयी दिल्ली: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा को बताया कि आरक्षित सीट वाली विशेष ट्रेनों का किराया नियमित निर्धारित ट्रेनों की तुलना में अधिक होता है।
वैष्णव का यह लिखित उत्तर कांग्रेस सांसद संजना जाटव के उन प्रश्नों पर आया, जिनमें विशेष ट्रेनों के किराया ढांचे और किराया तय करने के तरीकों के बारे में पूछा गया था।





