प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल

सुखबीर सिंह बादल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के दोबारा गठबंधन की अटकलें तेज हो गईं।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद अगले वर्ष होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले शिअद और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के फिर से साथ आने की अटकलें तेज हो गई हैं। शिअद ने कृषि कानूनों के मुद्दे पर छह वर्ष पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का साथ छोड़ दिया था।  इस बैठक से परिचित सूत्रों के अनुसार, सुखबीर सिंह बादल ने संसद भवन परिसर स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

हालांकि, बैठक में क्या चर्चा हुई, इसकी तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी लेकिन इस मुलाकात के बाद यह कयास लगाए जाने लगे कि शिअद एक बार फिर भाजपा के साथ गठबंधन कर सकता है। शिअद, राजग के सबसे पुराने सहयोगी दलों में से एक था और उसने दो दशक से अधिक समय तक इस गठबंधन का हिस्सा रहने के बाद 2020 में तीन कृषि कानूनों के विरोध में गठबंधन छोड़ दिया था। बाद में मोदी सरकार ने इन तीनों कृषि कानूनों को निरस्त कर दिया था। सुखबीर सिंह बादल की पत्नी और लोकसभा सांसद हरसिमरत कौर बादल भी केंद्र में मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुकी हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव अगले वर्ष की शुरुआत में प्रस्तावित हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।