लोहरदगा : राज्यसभा सांसद धीरज साहू शुक्रवार को लोहरदगा के कुड़ू प्रखंड स्थित चीरी डायट सेंटर परिसर में आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय रोवर-रेंजर मीट के भव्य शुभारंभ समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए स्काउट-गाइड प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को साकार किया।

धीरज साहू ने कहा कि यह राष्ट्रीय आयोजन लोहरदगा के लिए गर्व का विषय है। स्काउट और गाइड की ओर से सेवा, अनुशासन, नेतृत्व, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों को युवाओं तक पहुँचाने का यह प्रयास अत्यंत प्रेरणादायी है। सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।


