जयपुर: राजस्थान आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में पिछले छह वर्षों के दौरान 336 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। राजस्थान सरकार के हवाले से राज्यसभा में यह जानकारी दी गई। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि राजस्थान सरकार के अनुसार 2020 में राज्य में 4.46 लाख विदेशी पर्यटक आए थे, जबकि 2025 में यह संख्या बढ़कर 19.45 लाख हो गई। हालांकि, कोविड-19 महामारी के दौरान पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई थी।



