अखिलेश ने भाजपा पर कसा तंज, बोले-आपसी टकराव ने डबल इंजन को ट्रबल इंजन बना दिया

अखिलेश यादव ने गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आपसी टकराव ने ‘डबल इंजन’ सरकार को ‘ट्रबल इंजन’ बना दिया है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश और गुजरात की भारतीय जनता पार्टी नीत सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि आपसी टकराहट ने ‘डबल इंजन’ को ‘ट्रबल इंजन’ बना दिया है। सपा प्रमुख ने “एक्स” पर गोरखपुर में विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बृहस्पतिवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के उद्बोधन का एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री का गृह जिला होने के बावजूद विश्वविद्यालय की समस्याओं का जिक्र करते हुए उसे तीन माह में ठीक करने के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की। यादव ने राज्यपाल के भाषण के वीडियो का अंश साझा करने के साथ ही अपने पोस्ट में लिखा “‘गोरखपुर मॉडल’ की पोल खोलते-खोलते तुलना के रूप में ‘गुजरात मॉडल’ की घपलेबाज़ी की बात भी सामने आ गई।” पोस्ट में उन्होंने कहा “दोनों में जो बातें समान हैं वो ये हैं कि दोनों जगह भाजपाई सरकार है और भाजपाई महा-भ्रष्टाचार भी।”

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।