
तिरुवनंतपुरम : त्रावणकोर देवस्वओम बोर्ड (टीडीबी) के अध्यक्ष के. जयकुमार ने शुक्रवार को कहा कि बोर्ड सभी खरीद प्रक्रियाओं में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करेगा, ताकि 2025-26 की शबरिमला तीर्थयात्रा के दौरान राज्य संचालित डेयरी सहकारी संस्था ‘मिल्मा’ द्वारा घी की आपूर्ति में कथित अनियमितताओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।
केरल उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा टीडीबी के पूर्व अध्यक्ष पी. एस. प्रशांत समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किये जाने के बाद उनकी यह टिप्पणी आई है। यह मामला पिछले तीर्थयात्रा सत्र के दौरान मिल्मा द्वारा शबरिमला मंदिर को आपूर्ति किये गये घी की गुणवत्ता और मात्रा में कथित अनियमितताओं को लेकर दर्ज किया गया है।

