प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की न्यूनतम संख्या सुनिश्चित करें कलेक्टर: ओडिशा सरकार

ओडिशा सरकार ने प्राथमिक विद्यालयों में न्यूनतम शिक्षकों की संख्या सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 1,458 एकल शिक्षक स्कूलों में करीब 60,000 छात्रों की पढ़ाई प्रभावित है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

भुवनेश्वर: ओडिशा सरकार ने जिला कलेक्टरों से कहा है कि वे बच्चों का मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने के लिए प्राथमिक विद्यालयों में तुरंत शिक्षकों की तैनाती करें।

स्कूल एवं जन शिक्षा (एसएंडएमई) विभाग के सचिव एन. तिरुमला नाइक ने छह अगस्त को सभी जिला कलेक्टरों को लिखे पत्र में कहा, “आपसे अनुरोध है कि अपने जिले के सभी एकल शिक्षक वाले स्कूलों की स्थिति की तुरंत समीक्षा करें और शिक्षकों की तैनाती/समायोजन के लिए तत्काल कदम उठाएं, ताकि हर स्कूल में बच्चों का मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के अनुसार कम से कम तय संख्या में शिक्षक उपलब्ध हों।”

सचिव ने कलेक्टरों से 15 दिन में कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) मांगी है।

उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों में छात्रों की संख्या अधिक है, उन्हें प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 2025-26 शैक्षणिक सत्र तक राज्य में कुल 1,458 ऐसे स्कूल हैं, जहां केवल एक शिक्षक है। इससे करीब 60,000 छात्रों की शिक्षा प्रभावित हो रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।