एयर इंडिया को मिला नया सीइओ, नाम है टेवोल्डे गेब्रेमरियम

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : एयर इंडिया को आखिरकार नया सीईओ मिल गया है। टाटा ग्रुप ने अपनी इस एयरलाइन को फिर से भारतीय आकाश का महाराजा बनाने के लिए इथियोपियन एयरलाइंस के प्रमुख रह चुके टेवोल्डे गेब्रेमरियम को चुना है। एयर इंडिया की 2022 में टाटा ग्रुप में घर वापसी हुई थी। इस दौरान इसमें काफी कुछ सुधार हुआ है लेकिन यह टाटा ग्रुप के लिए सबसे ज्यादा नुकसान करने वाली कंपनी बनकर उभरी है। इसलिए गेब्रेमरियम के लिए सबसे पहला काम एयरलाइन के प्रॉफिट को बढ़ाना है। एयर इंडिया का FY26 में घाटा बढ़कर 22,238 करोड़ रुपये पहुंच गया।

इथियोपिया की आदिस अबाबा यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स और बिजनेस में ग्रेजुएट गेब्रेमरियम ने इथियोपियन एयरलाइंस में निचले स्तर से अपने करियर की शुरुआत की और शीर्ष पद तक पहुंचे। उन्होंने एयरलाइन के रीजनल डायरेक्टर के तौर पर भारत में भी काम किया था। इसके बाद सऊदी अरब और अमेरिका में भी अहम जिम्मेदारी संभाली। गेब्रेमरियम ने 2011 से 2022 तक इथियोपियन एयरलाइंस को लीड किया था। सीईओ बनने के बाद उन्होंने अगले दशक में एयरलाइन का रेवेन्यू लगभग चार गुना बढ़ा दिया। अभी इथियोपियन एयरलाइंस के पास 170 विमानों का बेड़ा है और यह 145 डेस्टिनेशन के लिए उड़ान भरती है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।