जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सरकारी भूमि कब्जाने के मामले में आरोप पत्र दायर

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में ढाई कनाल से अधिक सरकारी जमीन पर कब्जे के मामले में अपराध शाखा ने आरोपी यश पाल के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जम्मू: जम्मू अपराध शाखा ने चार साल पहले राजौरी जिले में ढाई कनाल से अधिक सरकारी जमीन पर कब्जा करने के एक आरोपी के खिलाफ शनिवार को आरोपपत्र दाखिल किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जम्मू अपराध शाखा के प्रवक्ता ने बताया कि आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने भजवाल गांव के निवासी यश पाल के खिलाफ 2022 के सरकारी जमीन कब्जा मामले में सुंदरबनी की प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया है।

उन्होंने बताया कि यह मामला अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) थाने में आचार्य राजेश कुमार पराशर की ओर से दी गई लिखित शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था।

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि पाल ने कुछ राजस्व और वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी जमीन पर कब्जा किया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।